Standard 4 हिंदी
यूनिट :१
Lesson: १,२
यूनिट:२
Lesson :३,४,५
सेमेस्टर 1
Lesson :-१ to १०
१: ईश्वर प्रार्थना
इश हमें दो यह वरदान,
पढ़े लिखे हम बने महान।
ऊंच-नीच का भेद मिटाए,
हम धरती को स्वर्ग बनाए।
दीन दुखी को हम अपनाए।
दुनिया में हम नाम कमाए।
करे सदा हम ऐसे काम।
भारत का ऊंचा हो नाम।
ए: शब्द का अर्थ
इश-ईश्वर
महान-बड़ा
भेद-अंतर
मिटाए-दूर करें
अपनाएं-अपने साथ ले
नाम कमाएं-बडाई पाए।
प्रश्न:
१: बच्चे क्या वरदान मांगते हैं?
उत्तर: बच्चे यह वरदान मांगते हैं, की हम पढ़ लिख कर बने महान।
२: धरती को स्वर्ग कैसे बनाया जा सकता है?
उत्तर: ऊंच-नीच का भेद मिटाकर हम धरती को स्वर्ग जैसा बना सकते हैं।
३: भारत का नाम ऊंचा कैसे होगा?
उत्तर: हम अच्छे और सच्चे काम करके भारत का नाम ऊंचा कर सकते हैं।
नीचे दिए गए शब्दों पढ़ो और रिक्त स्थान में उचित शब्द लिखो (हमें, धरती, भेद, महान)
१: इश -हमें दो यह वरदान,
२: पढ़े लिखें हम बने महान ।
३: ऊंच-नीच का भेद मिटाए,
४: हम धरती को स्वर्ग बनाए।
२: पते की नाव
शब्दार्थ:
सरोवर-तालाब
छटपटाना-तड़पना
कोशिश-प्रयत्न
उपाय-तरकीब
शिकारी-शिकार करने वाला,
सनसनाना-सन सन की आवाज होना।
प्रश्न:
१: बरगद के पेड़ पर कौन रहता था?
उत्तर: बरगद के पेड़ पर कबूतर रहता था।
२: कबूतर ने चींटी की सहायता किस प्रकार की?
उत्तर:वह उस से बचाने का उपाय सोचने लगा उसने डाल से एक पत्ता तोड़ा और नीचे फेंका इस तरह कबूतर ने चींटी की सहायता की।
३: चींटी ने कबूतर की सहायता किस प्रकार की?
उत्तर: चींटी शिकारी को देखकर तेजी से दौड़ी और शिकारी के पास पहुंच कर उसने उसके पैर में काट लिया। इस तरह शिकारी निशान चूक गया। उसकी आवाज से कबूतर तुरंत उठ गया। इस तरह से चींटी ने कबूतर की सहायता की।
(आ) सही या गलत का निशान लगाओ:
१ सरोवर के किनारे पीपल का एक बड़ा पेड़ था। ×
२: एक चींटी पानी में छटपटा रही है।✓
३ कबूतर को चींटी पर दया आई।✓
४ पीर कबूतर की आंख में घुस गया।×
(इ) नीचे दिए गए शब्दों में से चुनकर उल्टे अर्थ वाले शब्द लिखो: (नीचे, पूरा, दूर, बड़ा, बहुत, बाहर)
१ आधा×पूरा
२ पास×दूर
३ थोड़ा×बहुत
४ ऊपर×नीचे
५ छोटा×बड़ा
६ अंदर×बाहर
(ई) नीचे दिए गए सब्जियों के नाम लिखो।
(फूलगोभी, पत्तागोभी, बैंगन, लौकी, भिंडी, कुंदरू, गाजर, टमाटर, सूरन, पालक, शिमला मिर्च, हरा मटर)
युनिट – २
३) गौरैया और उसके बच्चे
शब्दार्थ:-
घोंसला-चिड़िया का घर
जी चाहा-मन हुआ
छत-घर की छाजन-पाटन
सताना-तकलीफ देना।
प्रश्न:
१: चीकू ने घोसले से बच्चों को क्यों उठाया?
उत्तर: चीकू का जी चाहा कि वह उससे पाले इसलिए चीकू ने घोसले से बच्चों को उठाया।
२ अम्मा ने चीकू को क्या समझाया?
उत्तर अम्मा ने चीकू को समझाया कि बेटा पक्षी भी हमारी तरह अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं हमें पक्षियों को सताना नहीं चाहिए।
(अ): उचित उत्तर पर ✓ का निशान लगाओ:
१: गौरैया का घोंसला कहां था?१
१: पेड़ पर। २: छत पर।✓ ३: कमरे में
२: गौरैया के बच्चे क्या करते थे?
१:ची-ची✓ २: चूं-चूं ३:चा-चा
३ गोरैया को रोते देखकर चीकू को क्या हुआ?
१: गुस्सा आया २: खुशी हुई ३: दुख हुआ ✓
(आ): रिक्त स्थान भरो:
१: चीकू के घर में गौरैया ने घोंसला बनाया था।
(गोरैया/कौआ)
२: घोसले में उसके दो बच्चे । (तीन/दो)
३: गोरैया बिल्ली के पास गई। ( बिल्ली/बंदर)
(इ): किसने, किससे कहा?
१: “बिल्ली से पूछ लो।“--कुत्ते ने गोरैया से कहा।
२:” अम्मा जी से पूछ लो।“---बिल्ली ने गोराया से कहा।
३:” हमें पक्षियों को सताना नहीं चाहिए।“---अम्मा ने चीकू से कहा।
(ई) : अलग जाति का प्राणी कौन सा है? पहचानो और उसका नाम लिखो।
१: कौआ, बत्तख, मोर, बाघ, मुर्गा (बाघ)
२: गाय, मेढक, बेल, भैंस, बकरा (मेढक)
३: मछली, कछुआ, मेढक, भालू, घड़ियाल (भालू)
४: सप, बिच्छू, गोजर, तोता, छिपकली (तोता)
૪: बूदे बरसी
कविता: ४ बूंदें बरसी
रिमझिम-रिमझिम बूंदें बरसी हवा चली पुरवाई।
सोंधी गंध उठी धरती से सबके मन को भाई।
डाली-डाली झूम रही है पवन चली मतवाली।
कलियाँ नाच रही हैं, बच्चे बजा रहे हैं ताली।
शब्दार्थ:
पुरवाई-पूरब से चलने वाली हवा,
भाई-अच्छी लगी,
सोंधी-धूल पर पानी पड़ने से उठी सुगंध,
मतवाली-मजेदार
(अ): निम्नलिखित वाक्यों में से गलत शब्द पर×का निशान लगाओ:
१: सोंधी गंध/ दुर्गंध उठी धरती से।×
२: डाली डाली झूम/नाच रही है।×
(आ): दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरो: (बरसी, सोंधी, भाई, पुरवाई)
१: रिमझिम रिमझिम बुंदे बरसी
२: हवा चली पुरवाई।
३ सोंधी गंध उठी धरती से
४: सबके मन को भाई।
(इ): कविता की पंक्तियां पूरी करो:
रिमझिम रिमझिम बुंदे बरसी हवा चली पुरवाई।
Toकलिया नाच रही है बच्चे बजा रहे ताली।
(ई): डाली डाली शब्द की तरह तीन अन्य शब्द युग्म (जोड़ी वाले शब्द) लिखो:
१: रिमझिम रिमझिम
२: ताली ताली
३: चली चली
५: एकता का बल
शब्दार्थ:
व्याकुल-बेचैन
बिखरा-फैला हुआ
Toभरपेट-पेट भर कर
जोर लगा कर-ताकत से
कुतरना-दातों से काटना
मुक्त-आजाद
प्रश्न:
१: कबूतर क्यों व्याकुल हो गए?
उत्तर: सारे कबूतर भूख के कारण व्याकुल हो गए।
२: दाना देखकर बूढे कबूतर ने अपने साथियों से क्या कहा?
उत्तर: बूढे कबूतर ने कहा-“रुको, जंगल में एक ही जगह पर इतना सारा दाना कहां से आ गया? जरूर थेधोखा है”।
३: कबूतरों को जाल में फंसा देखकर बूढे कबूतर ने क्या कहा?
उत्तर: बूढे कबूतर उड़ कर उनके पास आया। उसने कहा-“घबराओ मत, हिम्मत से काम लो। एक साथ जोर लगाकर उड़ चलो”।
- उचित उत्तर पर✓का निशान लगाओ:
१: जंगल में पेड़ पर कौन रहते थे?
१: कौए २: तोते ३: कबूतर। ✓
२: बरसात में क्या मिलना कठिन हो गया?
१: भोजन ✓२: हवा ३:धूप
३:बूढे कबूतर का मित्र कौन था?
१: चुनमुन ✓ २: मुनमुन ३: रुनझुन
- दिए गए शब्दों में से रिक्त स्थान भरो::
(व्याकुल, आवाज, शिकारी।)
१: सारे कबूतर भूख के कारण व्याकुल हो गए।
२: शिकारी पेड़ के पीछे खड़ा यह सब देख रहा था।
३: चुनमुन अपने मित्र की आवाज पहचान कर तुरंत बाहर आया।
- सही✓या × का निशान लगाओ:
१: कबूतर दुखी होकर भोजन की तलाश में उड़ चले। ✓
२: सारे कबूतर जाल लेकर उड़ने लगे। ✓
३: चुनमुन अपने मित्र की आवाज पहचान कर बाहर नहीं आया। ×
#हिंदी व्याकरण#
*लिंग
१: पुल्लिंग--पुरुष जाति का बोध करने वाले शब्द को पुल्लिंग कहते हैं। जैसे कि-लड़का
२: स्त्रीलिंग--स्त्री जाति का बोध करने वाले शब्द स्त्रीलिंग कहते हैं। जैसे कि लड़की
- लिंग बदलकर लिखो:
१: लड़का-लड़की
२: मुर्गा-मुर्गी
३: बेल-गाय
(आ): जिस शब्द का अर्थ समान होता है उसे समानार्थी शब्द कहते हैं।
१: समान अर्थ वाले शब्दों को जोड़ो:
१: पेड़ --वृक्ष
२: दाना। -- अनाज
३: निकट -- पास
४: मित्र -- दोस्त
५: मुक्त -- आजाद
(इ): विभिन्न रंगों के नाम लिखो: (हिंदी में लिखना है।)
(लाल, हरा, पीला, नीला, काला, केसरिया, सफेद, बैंगनी)
६: घंटी कौन बांधे
शब्दार्थ:
गोदाम—बहुत सा सामान रखने की जगह,
घाटा—नुकसान
दबे पांव--चुपके चुपके
समस्या—कठिनाई
इलाज—हल
प्रश्न:
१: लालचंद कौन था?
उत्तर: लालचंद एक व्यापारी था।
२: १ ने समस्या कैसे हल की?
उत्तर: हरिराम ने एक बड़ी सी बिल्ली लाकर समस्या हल की।
(अ): निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:
१: चूहों से घर के सभी लोग क्यों परेशान थे?
उत्तर: वे कभी अनाज की बोरियां काट देते तो कभी मेवों के डिब्बे कुतर डालते । इस प्रकार चूहे हर दिन व्यापारी का ना जाने कितना नुकसान कर देते थे।
२: बड़े चूहे ने क्या सुझाव दिया?
उत्तर: एक बड़े चूहे ने सुझाव दिया की बिल्ली के गले में एक घंटी बांधी जाए।
- : रिक्त स्थान भरो:
१: चिंटू पुर गांव में एक व्यापारी रहता था।
२: गोदाम में उसकी दुकान का बहुत सा सामान रहता था।
३: उससे बिना परिश्रम खाने को मिलने लगा।
- : विरुद्ध अर्थ वाले शब्द चुनकर लिखो:
(मुनाफा, मोटे, आज, नीचे, शत्रु, अप्रसन्न,)
१: मित्र×शत्रु
२: घाटा×मुनाफा
३: कल×आज
४: प्रसन्न×अप्रसन्न
५: दुबले×मोटे
६: ऊचे×नीचे
- : शब्दों से वाक्य बनाओ:
१: दुकान--दुकान में बहुत सारा सामान था।
२: दिन--आपका दिन मंगलमय हो।
३: मित्र--मेरे मित्र का नाम सूरज है।
४: बिल्ली--बिल्ली चूहे को पकड़ कर आ जाती है।
५: बाहर--बाहर बारिश हो रही है।
#हिंदी व्याकरण#
- वचन:
- एकवचन: शब्द के जिस रुप से संख्या में एक होने का बोध है उसे एक वचन कहते हैं। जैसे की घंटी।
- बहुवचन: शब्द के जिस रुप से संख्या में एक से अधिक होने का बोध होता है उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे कि घंटियां।
१: बोरी—बोरिया
२: बिल्ली—बिल्लियां
३: चूहा—चूहे
४: डिब्बा—डिब्बे
*कहानी में से आकारांत वाले 7 शब्द ढूंढ कर लिखो:
(आज, बाहर, कांटा, घाटा, नाम, खाना, राजा)
७: मेरी बिटिया रानी
मेरी बिटिया रानी
मैं बचपन को भुला रही थी बोल उठी बिटिया मेरी ।
नंदन/-वन-सी फूल उठी वह _ छोटी-सी कुटिया मेरी।
माँ ओ, कहकर बुला रही थी मिट्टी खाकर आई थी।
कुछ मुंह में कुछ लिए हाथ में, मुझे खिलाने आई थी।
मैंने पूछा - "यह क्या लाई ?" बोल उठी वह "माँ काओ।"
फूल-फूल मैं उठी खुशी से, मैंने कहा – “तुम्ही खाओ।"
- सुभद्रा कुमारी चौहान
शब्दार्थ:
नंदनवन-स्वर्ग
कुटिया-घास फूस का छोटा घर
काओ—खाओ
खुशी से फुलना --बहुत खुश हो ना।
- : रिक्त स्थान भरो:
१: बोल उठी बिटिया मेरी।
२: माओ कहकर बुला रही थी।
३: मुझे खिलाने आई थी।
(आ): कविता की पंक्तियां पूरी करो:
१: नंदन -वन-सी फूल उठी वह - छोटी-सी कुटिया मेरी।
२: फूल फूल में उठी खुशी से , मैंने कहा—"तुम ही खाओ।“
८: चिड़िया और बंदर
शब्दार्थ:
टोली- झुंड; समूह
सिमटना—सिकुड़ना; दुबकना
छलांग—उछाल
घुड़की देना—धमकी भरी डॉट
बेघर—जिसका कोई घर ना हो
परिणाम—फल
प्रश्न:
१: चिड़िया कहां रहती थी?
उत्तर: चिड़िया एक पेड़ पर घोंसला बना कर रही थी।
२: बया की बात सुनकर बंदर ने क्या किया?
उत्तर: बया की बात सुनकर एक बंदर को बहुत गुस्सा आया। उसने बया को घुडकी दी ।
- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:
१: बंदर क्यों ठिठुर रहे थे?
उत्तर: क्योंकि बारिश बहुत तेजी से बरस रही थी और बंदर के पास घर भी नहीं था। बारिश में भीगने से ठंड से ठिठुर रहे थे।
२:बया ने बंदरों से क्या कहा?
उत्तर: बया ने बंदरों से कहा “अरे आज तुम सब इस तरह चुप क्यों बैठे हो? हमेशा तो यहां से वहां से यहां उछल कूद करते रहते थे।
३: इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की बिना मांगे किसी को सलाह नहीं देनी चाहिए। उसका बुरा परिणाम भोगना पड़ता है।
- रिक्त स्थान भरो:
( पानी, गुस्सा, आदमी, किनारे)
१: नर्मदा नदी के किनारे एक घना जंगल था।
२: एक दिन बहुत तेज पानी बरस रहा था।
३: एक बंदर को बहुत गुस्सा आया।
४: देखने में आदमी जैसे लगते हो!
- : 1 से 20 तक गिनती लिखो:
(अंक और शब्दों में लिखो।)
१-एक ११- ग्यारह
२-दो १२-बारह
३-तीन १३-तेरह
४-चार १४-चौदह
५-पाच १५-पंद्रह
६-छ: १६-सोलह
७-सात १७- सत्रह
८-आठ १८-अठारह
९-नो १९-उन्नीस
१०-दस २०- बीस
(ई): निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ:
१: नदी--नर्मदा नदी है।
२: जंगल--नदी किनारे एक घना जंगल था।
३: घर-- मेरा घर सुंदर है।
४: गुस्सा--एक बंदर को बहुत गुस्सा आया।
- कहानी के ई-कारात शब्द छांटकर नीचे लिखो:
- आदमी, पानी, सीख, नदी, कहानी।
*चिड़ियों की पहचानो और चुनकर चिड़ियों के नाम लिखो:
(मोर, कोयल, तोता, मुर्गा, कबूतर, कौआ)
१: कुहू कुहू—कोयल
२: कुकड़ू कु—मुर्गा
३: टे-टे-टे—तोता
४: कांव-कांव—कौआ
५: गुटर गू गुटर गू—कबूतर
६: पीऊं-पीऊ—मोर
९: बातूनी कछुआ
शब्दार्थ:
बातूनी—बहुत बोलने वाला
ताल तलैया—बड़े छोटे तालाब
कीचड़--पानी और मिट्टी का चिपचिपा मिश्रण
तरकीब—उपाय
नगर—शहर
प्राण निकलना--मर जाना
प्रश्न:
१: किन्नू कहां रहता था?
उत्तर: किन्नू भीम सरोवर नाम के तालाब में रहता था।
२: किन्नू के दोस्त कौन थे?
उत्तर: किन्नू के दोस्त दो हंस थे।
- : उचित उत्तर पर✓का निशान लगाओ:
१ कछुए का क्या नाम था?
१: चुन्नू २: मुन्नू ३: किन्नू ✓
२: कछुआ किस सरोवर में रहता था?
१: भीम ✓ २: भीमा ३: अर्जुन
३: कछुए की किस से दोस्ती थी?
१: सारस से २: हंसों से ✓ ३: बत्तख से
(आ): रिक्त स्थान भरो:
१: चंपक वन में भीम नाम का एक बहुत बड़ा तालाब था।
२: किन्नू कछुआ और दो हंसों में बहुत दोस्ती थी।
३: हम सब को एक तरकीब सूझी।
४: जल्दी ही उसके मुंह में दर्द होने लगा।
(इ): किसने किससे कहा?
१: “मुझे भी अपने साथ ले चलो”। ---कछुए ने हंसों से कहा।
२:” पर तुम्हें चुप रहना होगा।“---हंस और कछुए से कहा।
३:” दोहन कोई गोल गोल खिलौना लेकर उड़ रहे हैं।“---लोग एक दूसरे से कहते हैं।
(ई): विरुद्ध अर्थ वाले शब्द लिखो:
१: बुरी×अच्छी
२: नया×पुराना
३: शाम×सुबह
४: शत्रु×मित्र
५: खुश×उदास
६: आकाश×धरती
१०: खरगोश की चतुराई
शब्दार्थ:
विनती-प्रार्थना
प्रसन्न—खुश
मुक्त---आजाद
गर्जना—दहाड़
आक्रमण—हमला
कोप—क्रोध; गुस्सा
प्रश्न:
१: जंगल के प्राणी क्यों दुखी थे?
उत्तर: से रोज अनेक छोटे-बड़े पशुओं को मार् कर खा जाता था। इससे जंगल के सभी प्राणी बहुत दुखी थे।
२: खरगोश क्यों खुश हुआ?
उत्तर: रास्ते में उसे एक कुआं दिखाई दिया। पास जाकर उसने कुएं में झांका। पानी में उसे अपना चेहरा दिखाई दिया। खरगोश खुशी से उछल पड़ा।
३: जंगल के जानवरों की ओर से शेर से बात किसने की?
उत्तर: जंगल के जानवरों की ओर से शेर से लोमड़ी ने बात की।
(आ): निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:
१: जानवरों ने शेर से क्या प्रार्थना की?
उत्तर: “आप हमारे राजा है। महाराज, आपको शिकार करने का कष्ट न उठाना पड़े, इसके लिए हम सब ने एक उपाय सोचा है। हमने तय किया है कि हम में से एक पशु रोज आपके पास आएगा।
२: खरगोश ने देर से आने का क्या बहाना बनाया?
उत्तर: “महाराज, क्या करूं? हम पांच खरगोश आपके पास आ रहे थे। रास्ते में हमें एक दूसरा शेर मिल गया। वह हम में से 4 को खा गया। मैं इसी तरह भागकर अब तक आया हूं। आइए, दिखाऊं सरकार”।
३: शेर ने कुएं में छलांग क्यों लगा दी?
उत्तर: शेर ने कुएं में झांक कर देखा। पानी में शेर को अपनी छाया दिखाई दी। वह जोर से गरजा। कुएं में से भी वैसी ही आवाज आई। शेरनी क्रोध में आकर दूसर शेर पर आक्रमण करने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।
(इ): रिक्त स्थान भरो:
१: जंगल के सभी प्राणी बहुत दुखी थे।
२: शेर मन ही मन में बहुत प्रसन्न हुआ।
३: हम में से एक पशु रोज आपके पास आएगा।
४: एक दिन एक खरगोश की बारी आई।
(ई): सही✓या गलत×का निशान लगाओ:
१: जंगल के सभी प्राणी बहुत खुश थे।--×
२: लोमड़ी ने कहा, “आज से आप हमारे राजा नहीं रहे”।--×
३: तभी सामने से एक छोटा खरगोश आता दिखा।--✓
४: कुएं से कोई आवाज नहीं आई।--×
५: शेर को अपनी गुफा में बैठे-बैठे शिकार मिलने लगा।--✓
(उ): किसने, किससे कहा?
१: “आपसे एक विनती है।“------लोमड़ी ने शेर से कहा।
२: “आप उसे खाकर अपनी भूख शांत किया करें।“---लोमड़ी ने शेर से कहा।
ની३: “लेकिन मुझे रोज भोजन मिलना चाहिए”।---शेर ने लोमड़ी से कहा
४: “रास्ते में हमें एक दूसरा शेर मिल गया”।---खरगोश ने शेर से कहा।
(ऊ): सही वर्तनी वाला शब्द पहचान कर ✓ निशान करो।
१: परानी, प्राणी✓
२: रास्ता,✓ रास्त
३: पर कार, प्रकार✓
४: क्रोध, ✓ करोध
५: गुराना, गुर्राना✓
निबंध: मेरा परिचय:
मेरा नाम निहार है। मेरे पापा का नाम हिमांशु भाई है। मेरी मां का नाम पिंटू बहन है।
चौथी कक्षा में पढ़ता हूं। मैं 9 साल का हूं। मैं सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ता हूं। मुझे पढ़ना और लिखना बहुत अच्छा लगता है। मैं हर रोज स्कूल जाता हूं।
मैं पढ़ाई के बाद थोड़ी देर खेलने जाता हूं। मुझे खेलना अच्छा लगता है। और अपनी मां से कहानियां सुनता हूं।
2: शेर:
शेर एक जंगली और भयंकर जानवर है। यह जंगल में जानवरों में से सबसे ज्यादा ताकतवर और निडर होता है, इसीलिए इसे जंगल का राजा कहते हैं।
शेर मांस खाने वाला प्राणी है।यह दूसरे जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरता है। इसकी आवाज को 'दहाड़’कहते हैं।
शेर के पैरों में तेज और मजबूत नाखून वाले पंजे होते हैं। यह अपने पंजों से शिकार को पकड़कर घायल करता है। और तेज दातों से चीर कर खा जाता है। इसकी गर्दन पर बड़े बड़े बाल होते हैं। उन बालों को 'अयाल’ कहते हैं।
भारत मैं शेर केवल गुजरात में गीर के जंगलों में पाए जाते हैं। शेर को चिड़ियाघर में रखा जाता है। शेर सर्कस में अनोखे खेल दिखाते हैं। बच्चे इसे देख कर खुश होते हैं।
कहानी: बुद्धि बढ़िया बल?
किसी जंगल में एक शेर रहता था। वह रोज अनेक प्राणियों का शिकार करता था। सब प्राणी उससे डरते रहते थे। एक दिन उन्होंने आपस में बैठक की। उन्होंने शेर से कहा की वे रोज उसके पास एक जानवर भेज देंगे। शेर राजी हो गया।
एक दिन शेर के पास सियार की बारी आई। वह बड़ा चालाक था। वह शेर के पास गया और नमस्कार करके बोला, “वनराज, आप खुशी से मुझे खाइए। आपके हाथों मरने का मुझे दुख नहीं है, परंतु एक बात आपको बताना चाहता हूं। महाराज, इस जंगल में दूसरा शेर भी आ गया है।“
इतना कह कर वह शेर को एक कुएं के पास ले गया। उसने शेर को कुएं के पानी में उसकी परछाई दिखाई। शेर को लगा कि वह सचमुच, दूसरा शेर है। गुस्से में आकर वह कुएं में कूद पड़ा। शेर मर गया और सियार बच गया।
सचमुच, बुद्धि बल से बड़ी होती है।
सेमेस्टर 2
Lesson :- ११ to १९
यूनिट:3
Lesson- ११,१२,१३
यूनिट: 4
Lesson- १४,१५,१६
११: तीतर:
कविता;
बच्चों, इस जोड़ी के भीतर।
छिपा हुआ है जोड़ा तीतर।।
फिरते थे वे अभी यहीं पर।
दाना चुगते हुए जमीन पर।।
एक तितरी है एक तीतर।
हमें देखकर भागे भीतर।।
आओ इनको जरा डरा कर।
ठेला मार निकाले बाहर।।।
यह देखो वे दोनों भागे।
खड़े रहो चुप बढो ना आगे।।
अब सुन लो इनकी किलकारी।
एक अनोखे ढंग की प्यारी।
तीइतड, तीइतड
तीइतड, तीइतड
नाम इसी से इनका तीतर।।
शब्दार्थ:
जोड़ा-दो
जमी-जमीन
तीतरी-मादा तीतर
ढेला-मिट्टी का छोटा टुकड़ा
किलकारी-खुशी से भरी हुई आवाज,
तीइतड-तीतर की बोली
- : उचित उत्तर पर✓का निशान लगाओ:
१: इंद्र का जोड़ा कहां छिपा हुआ है?
१: झाड़ी में ✓ २: गुफा में ३: घोसले में
२: तीतर कैसे बोलता है?
१: ट्याव-ट्याव २:तीइतड-तीइतड ✓ ३: म्याऊं म्याऊं
३: तीतर को बाहर कैसे निकालना है?
१: पुचकारकर २: सिटी बजाकर ३:ढेला मारकर
- : कविता की पंक्तियां पूरी करो:
१: फिरते थे वे अभी यहीं पर।
दाना चुगते हुए जमीन पर।।
२: अब सुन लो इनकी किलकारी।
एक अनोखे ढंग की प्यारी।।
*समानार्थी शब्द लिखो:
१: तित्तिर-तीतर
२: लुकना-छिपना
३: घूमना-फिरना
४: मौन-चुप
५: दौड़ना-भागना
६: अजीब: अनोखा
१२: लूसी और उनके पिल्ले
शब्दार्थ:
हैरान-चकित; परेशान
खोजना-ढूंढना
पिल्ला-कुत्ते का बच्चा
सुध-याद
पुचकारना-प्यार जताना
निश्चित-तय
- प्रश्न:
१: लूसी कौन थी? उसके कितने बच्चे थे?
उत्तर: लूसी एक कुत्तिया थी। उसके चार बच्चे थे।
२: मां ने कैसे जाना कि सलिल और सोनल कहां है?
उत्तर: मां को घर के पिछले बरामदे से उन्हें दोनों की हॅंसने और ताली बजाने की आवाज सुनाई दी तब पता चला।
३: लूसी के बच्चे कैसे दिखते थे?
उत्तर: लूसी के बच्चे हल्के भूरे रंग के मुलायम ऊन के गोले जैसे दिखते थे।
- : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:
१: मां ने पिल्लों के साथ चलने की क्या शर्त रखी?
उत्तर: मां ने कहा कि यदि तुम दोनों स्कूल से आकर रोज अच्छी तरह खाना खाओगे, अपना ग्रुप कार्य करोगे, तो तुम्हें पिल्लों के साथ खेलने दूंगी।
२: अड़ोस पड़ोस के बच्चे सलिल, सोनल के दोस्त क्यों बन गए?
उत्तर: क्योंकि पड़ोस पड़ोस के बच्चे सलिल, सोनल के दोस्त बन गए क्योंकि वे उनके घर आकर पिल्लो के साथ खेलना चाहते थे।
(इ): रिक्त स्थान भरो:
१: मां तुरंत समझ गई कि दोनों भाई बहन कहां है।
२: उनकी आंखें भी अभी नहीं खुली थी।
३: तुम दोनों ही लूसी को खाना खिलाया करना।
४: इसके लिए रविवार का दिन निश्चित किया गया ।
५: बहुत सोच विचार के बाद उनके नाम रखे गए।
(ई): सही✓ या गलत×का निशान लगाओ:
१:बच्चों की कु कू सुनकर भी लूसी नहीं आ रही थी। ×
२: मैं उनके घर आकर पिल्लो से खेलना चाहते थे। ✓
३: पिल्लों का नाम रखने के लिए शनिवार का दिन निश्चित किया गया। ×
४: सब बच्चों ने अपना दूध सबके साथ बांटा। ×
हिंदी व्याकरण:
संयुक्ताक्षर: संयुक्त अक्षर का अर्थ है जुड़े हुए मिले हुए अक्षर। जब किसी अक्षर में कोई आधा अक्षर मिलता है, तब संयुक्त अक्षर बनता है। जैसे: च्छ। इस संयुक्त अक्षर से शब्द बना- मच्छर
जैसे:
१: बिस्तर
२: पिल्ले
३: स्कूल
४: मुन्नू
५: निश्चय
६: दोस्त
- प्राणियों के बच्चे के नाम
१ गाय-बछेड़ा
२: भेंस-बछडा
३: बकरी- मेमना
४: ऊंट-बोता
५: बिल्ली-बिलौटा
६ सांप-सपोला
७: मुर्गी-चूजा
१३: शुभम पिता के साथ बाजार में
शब्दार्थ:
दफ्तर-कार्यालय
बैग-थैला
पसंद-अच्छा लगने वाला
आवश्यकता-जरूरत
नोक-(पेंसिल का) निकला हुआ बारीक भाग
प्रॉमिस-वादा
- : उचित उत्तर पर✓का निशान लगाओ:
१: शुभम का स्कूल खोलने में कितने दिन रह गए थे?
थे१: चार २: पांच ३: दो ✓
२: शुभम किस कक्षा में पढ़ता है?
१: दूसरी ✓ २: तीसरी ३: चौथी
३: शुभम ने किस से मैच करता स्कूल बैग खरीदा?
१: शर्ट से २: निकर से ✓ ३: टाई से
(आ): रिक्त स्थान भरो:
१: मेरा स्कूल खुलने में केवल दो ही दिन रह गए हैं।
२: बहुत दिनों बाद दिखाई दिए।
३: तुम्हें कौन सा रंग पसंद है?
४: प्लीज, पेंसिल-शार्पनर दिलवा दीजिए न!
५: मैं बार-बार पेंसिल नहीं छीलूगा
(इ): सही✓ या गलत×का निशान लगाओ:
१: स्कूल खुलने में केवल दो सप्ताह रह गए थे। ×
२: शुभम में नीला बैग पसंद किया।✓
३: शुभम दूसरी कक्षा में पढ़ता है।✓
४: पापा ने पेंसिल शार्पनर मांगने पर शुभम को बहुत डांटा।×
(ई): पाठ में आए अंग्रेजी भाषा के शब्द लिखो।
(बैग, स्कूल, प्लीज, थैंक यू, प्रॉमिस, पेंसिल, अंकल, बोतल, सपना शार्पनर )
- मुहावरा:
- खुशी से उछल ना-बहुत प्रसन्न होना।
*परिवार के सदस्यों से रिश्ता*
१: पिताजी के पिताजी?
उत्तर: दादाजी
२: माता जी के पिताजी?
उत्तर: नानाजी
३: पिताजी के छोटे भाई?
उत्तर: चाचा जी
४: पिताजी की बहन?
उत्तर: बुआ जी
५: पिताजी की माताजी?
उत्तर: दादी जी
६: माताजी की माताजी?
उत्तर: नानी जी
७: पिताजी के छोटे भाई की पत्नी?
उत्तर: चाची जी
८: पिताजी की बहन के पति?
उत्तर: फूफा जी
14: चतुर गिलहरी
नन्हीं प्यारी एक गिलहरी।
सुबह, शाम या हो दोपहरी।
गुप-चुप आती,
चिक-चिक पेड़ों से बतियाती।
गिल -गिल-गिल-गिल धूम मचाती।
कभी दौड़, ऊपर चढ जाती।
कभी लौट, नीचे को आती।
टहनी, टहनी, डाली, डाली।
हरी-भरी पत्तों की जाली।
यहां-वहां कूदती इतराती।
कुतर कुतर अमरुद गिराती।
बड़े मजे से अमिया खाती।
कौआ देख तुरंत छुप जाती।
आंख नचा, गरदन मटकाती।
थू-थू करती, खा निमकौरी।
चतुर गिलहरी।
*शब्दार्थ
नन्हीं-छोटी
दोपहरी-दोपहर
गुपचुप—चुपचाप
बतियाती-बातें करती
धूम मचाना- शरारत करना
इतराती-खुश होती
अमिया-कच्चा आम
निमकौरी-नीम का फल
(अ): प्रश्न:
१: गिलहरी पेड़ों पर क्या करती रहती है?
उत्तर: गिलहरी पेड़ों पर गुपचुप आती चिक चिक पेड़ों से बतियाती और गिल गिल धूम मचाती।
२: गिलहरी क्या कुतरती रहती है?
उत्तर: गिलहरी अमरुद कुतरती रहती है।
३: गिलहरी बड़े मजे से क्या खाती है?
उत्तर: गिलहरी बड़े मजे से अमिया खाती है।
४: गिलहरी किसे देख कर छुप जाती है?
उत्तर: गिलहरी कौआ देख कर चुप जाती ह(आ): उचित शब्दों को आपस में मिलाकर कविता की कड़ियां पूरी करो:
१: नन्हीं प्यारी एक गिलहरी।
२: कभी लौट नीचे को आती।
३: कौआ देख तुरंत छुप जाती।
४: आंख नचा गरदन मटकाती।
५: थू-थू करती खा निमकौरी।
(इ): समानार्थी शब्द लिखो:
(सांझ, काग, चालाक, निबौली, नयन, शाखा)
१: डाली-शाखा
२: कौआ-काग
३: आंख-नयन
४: नीमकौरी-निंबौली
५: शाम-सांझ
६: चतुर-चालाक
१५: बंदरों की बागबानी
शब्दार्थ:
प्रसन्न-खुश
झुंड—समूह
गोडाई--मिट्टी खोदकर भुरभुरी करना
उपाय—तरकीब
सहायता—मदद
बरबाद—नष्ट
- : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।
१: मूलचंद। कहां जाना चाहता था?
उत्तर: मूलचंद मेला देखने जाना चाहता था।
२: बंदरों के सरदार ने अपने साथियों से क्या कहा?
उत्तर: बंदरों के सरदार ने अपने साथियों से कहा कि हमारे मित्र ने पहली बार हमें कोई काम सौंपा है, हमें उसकी सहायता करनी चाहिए।
३: बंदरों ने पौधों को पानी किस प्रकार दिया?
उत्तर: बंदर और ने तालाब से मटको में पानी लाते और पौधे उखाड़ कर उनके झड़े देख। बड़ी जड़ें होती तो अधिक पानी देते और छोटी जड़ें होती तो कम पानी देते इस प्रकार पानी दिया।
- उचित उत्तर पर✓का निशान लगाओ:
१: मूलचंद कौन था?
१: वजीर २: राजा ३: माली ✓
२: राजा का क्या नाम था?
१: रामवीर २: राजवीर ✓ ३: धर्मवीर
३: माली ने बंदर को क्या काम सौंपा?
१: सिंचाई का ✓ २: गोड़ाई का ३: बोआई का।
(इ): रिक्त स्थान भरो:
१: राजा राजवीर को फल फूल बहुत पसंद था।
२: एक बार नगर में मेला लगा था।
३: एक भाग के पौधों की सिंचाई करनी थी।
४: वह हमें खाने के लिए हमेशा मीठे फल देता रहता है।
- : सही✓या गलत× का निशान लगाओ:
१: राजा राजवीर को फल फूल बहुत पसंद थे। ✓
२: मूलचंद में सिंचाई का काम पूरा कर दिया।×
३: सारे बंदर तुरंत उछल-कूद करने लग गए।×
४: हमें उसकी सहायता नहीं करनी चाहिए।×
५: परंतु बाग में उसे बहुत काम करना था।✓
(उ): कहानी से’ए’ की मात्रा वाले शब्द छांटकर कर लिखो।
(हमें, थे, उसे, देते, मेले, देख,)
- : इन्हें क्या कहते हैं?
(किसान, खिलौने वाला, पुजारी, नाविक, दर्जी)
१: जो नाव चलाता है—नाविक
२: जो कपड़े सीता है—दर्जी
३: जो पूजा करता है—पुजारी
४: जो खिलौने बेचता है—खिलौनेवाला
५: जो खेती करता है—किशन
१६: हवा और सूरज
शब्दार्थ:
झगड़ा-लडाई
बलवान-ताकतवर
शक्ति-ताकत
घमंड-अहंकार
अवसर-मौका
आंधी-बहुत तेज हवा
प्रश्न:
- हवा और सूरज ने क्या शर्त रखी?
उत्तर: हवा ने कहा हम में से जो कोई इसके कपड़े उतरवा देगी वही सबसे ज्यादा बलवान माना जाएगा।
- पहला अवसर किसे मिला?
उत्तर: पहला अवसर हवा को मिला।
- हवा और सूरज में से कौन जीता?
उत्तर: हवा और सूरज में से सूरज जीता
(अ): निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:
(१): सूरज में किस बात पर झगड़ा हुआ था?
उत्तर: मां बाप का कहना था कि वह सबसे ज्यादा बलवान है, सूरज का कहना था कि वह सबसे ज्यादा बलवान है दोनों में बहुत हुई इस बात पर झगड़ा हुआ।
(२): आदमी ने अपना वोट कसकर क्यों बंद कर लिया?
उत्तर: तेज हवा के कारण थोड़ी देर में वह आंधी में बदल गई। तब उस आदमी का टॉप गुड गया और उससे अधिक सर्दी लगने लगी तब उसने कोर्ट कसकर बंद कर लिया।
(३): आदमी ने कोट क्यों उतार दिया?
उत्तर: सूरत तेजी से चमकने लगा। देखते ही देखते मौसम गरम होने लगा। उस आदमी को गर्मी के कारण पसीना आ गया। उसने अपना कोट उतार दिया।
(आ): रिक्त स्थान भरो:
(१) एक दिन हवा और सूरज में झगड़ा हो गया।
(२) एक आदमी कोट पहन कर जा रहा है।
(३) हवा को अपनी शक्ति पर बहुत घमंड था।
(४) सूरज तेजी से चमकने लगा।
(५) हवा का घमंड सदा के लिए टूट गया।
(इ): कहानी में आए ‘ओ’ की मात्रा वाले शब्द छांटकर कर लिखो।
(दोनों, टोप, थोड़ी , कोट, बोली)
(ई): ध्यान दो और लिखो:
(१) बलवान= बल+वान
(२) धनवान=धन +वान
(३) पहलवान=पहल+वान
(४) दयावान=दया+वान
(५) रूपवान= रूप+वान
(६) गाड़ीवान=गाडी+वान
१७: बोली से परिचय
शब्दार्थ:
स्वस्थ-तंदुरुस्त
साधुवर-श्रेष्ठ साधु
कुशल से-अच्छी तरह से
स्वागत-आने वाले का अभिनंदन
ग्रहण करना-लेना
प्रश्न:
- साधु ने नौकर को क्या जवाब दिया?
उत्तर: साधु ने कहा कि राजा के नौकर पानी नहीं है।
- मंत्री ने साधु को क्या कहा?
उत्तर: मंत्री ने कहा-सूरदास! हमारे महाराज प्यासे है। पीने के लिए थोड़ा पानी दो।
- आदमी का परिचय किस से मिलता है?
उत्तर: आदमी का परिचय अपनी भाषा देती है।
(अ): निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो :
(१) राजा कहां और क्यों गया?
उत्तर: एक बार एक राजा शिकार खेलने जंगल में गया।
(२) राजा ने नौकर से क्या कहा?
उत्तर: राजा ने नौकर से कहा सब को बहुत प्यास लगी थी।“जाओ कहीं से पानी लाओ”।
- अंधे साधु ने राजा को कैसे पहचाना?
उत्तर: आपने मुझे साधवर कहां और प्रणाम किया! यह एक राजा के ही योग्य है। इस बोली से साधु ने राजा को पहचाना।
(आ): उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति करो:
(१) एक बार एक राजा शिकार खेलने गया। (शतरंज, शिकार)
(२) जाओ, कहीं से पानी ले आओ। (पानी/दूध)
(३) एक अंधा साधु वहां माला जप रहा है। (गूंथ/जप)
(४) इस अंधे की कुटिया में आपका स्वागत है। (ऋषि/अंधे)
(इ): सही✓या गलत× का निशान लगाओ:
(१) एक बार एक राजा शिकार खेलने जंगल में गया।✓
(२) उन्होंने एक बहुत सुंदर, स्वस्थ खरगोश देखा।×
(३) साधु ने नौकर को पानी दे दिया ।×
(४) राजा ने साधु को प्रणाम किया।✓
(ई): शब्दों से वाक्य बनाओ:
(१) जंगल: एक जंगल था।
(२) हिरन: जंगल में हिरन दौड़ रहा है।
(३) झोपड़ी: साधु झोपड़ी के बाहर बैठे हैं।
(४) साधु: साधु अंधे थे।
(५) प्रणाम: राजा ने साधु को प्रणाम किया।
(उ): लिंग बदलो:
- राजा—रानी (२) हिरन—हिरनी
- नौकर-नौकरानी (४) महाराज-महारानी
- घोडा—घोडी (६) साधु—साध्वी
(७)अंधा-- अंधी (८) झोपड़ी—झोपड़ा
(ऊ): वचन बदलो:
(१). घोड़ा—घोड़े (२). कुआं-कुएं
(३). अंधा—अंधे (४). झोपड़ी—झोपड़िया
*उचित वर्तनी वाले शब्द पर✓का निशान लगाओ।
(१): मंतरीवर , मंत्रीवर ✓
(२): प्रणाम, ✓ प्रनाम
(३): स्वस्थ, ✓स्वथय
*ध्यान दो और लिखो:
(१). मंत्रीवर=मंत्री+वर
(२). मंनिवर=मुनि+वर
(३) दौलतमंद=दौलत+मंद
(४) साधुवर= साधु+वर
(५) सूदखोर= सूद+खोर
(६) दुकानदार= दुकान+दार
*हमारे त्योहार*
(१) रंगों का त्योहार= होली
(२) पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ते है।=जन्माष्टमी
(३) एक दूसरे से मिलने जुलने का त्यौहार।=ईद
(४) सांता क्लोज बच्चों को उपहार देते हैं। क्रिसमस
(५) रोशनी का त्योहार। दीपावली
(६) रामलीला।= दशहरा
(७) देवी पूजा।=दुर्गा पूजा
(८) बहन भाई की कलाई में धागा बनती है।=रक्षाबंधन
१८: वसंत
फूल-फूल पर जूल-जुलकर,
भौंरे गाते हैं गाना ।
डाल-डाल पर, पात-पात पर,
कोयल का स्वर मस्ताना।
महक महककर , चहक चहककर,
हवा यहां इठलाती है।
तन खुश होता, मन खुश होता,
जब वसंत ऋतु आती है।
सोहनलाल द्विवेदी
शब्दार्थ:
डाल-पेड़ की डाली
पात-पत्ता
मस्ताना-मस्ती भरा
महक-सुगंध
इठलाती-खुश होती
तन-शरीर
- उचित उत्तर पर ✓का निशान लगाओ:
- भौंरे गाना कैसे गाते हैं?
- झुल-झुलकर ✓ २.फूल-फूलकर ३. मचल-मचलकर
- कोयल का स्वर कैसा है?
- मतवाला २. मस्ताना ✓ ३. सुहाना
- तन मन कब खुश होता है?
- वर्षा आने पर २. सर्दी आने पर, ३. वसंत आने पर✓
- कविता पंक्तियां पूरी करो:
- भंवरे गाते हे गाना।
- कोयल का स्वर मस्ताना।
- जब वसंत ऋतु आती है।
(इ): एक जैसे तुकांत शब्दों को रेखा खींच कर जोड़ो
१. फूल=शूल
२.महक-चहक
३. मन-तन
४. मस्ताना-बेगाना
“ऋतुऍ”
- सर्दी-की ऋतु:
सर्दी की ऋतु में ठंडी हवा चलती है।
सर्दी की ऋतु में गर्म कपड़े पहनते हैं।
सर्दी की ऋतु में धूप सुहानी लगती है।
- गरमी की ऋतु:
गर्मी की ऋतु में कड़ी धूप होती है।
गर्मी में खरबूजा तरबूज के फल आते हैं।
गर्मी में सूती कपड़े पहनते है।
- वर्षा की ऋतु:
वर्षा की ऋतु में बादल गड़गड़ आवाज करते हैं। वर्षा की ऋतु में बिजली चमकती है। वर्षा की ऋतु में लोग छाते का उपयोग करते हैं।
- हमारा प्यारा भारत
(अ): उचित उत्तर पर✓का निशान लगाओ:
१, हमारे देश का नाम क्या है?
१, भरत २, भारत ✓ ३, भगत
२, भारत की राजधानी क्या है?
१, लखनऊ २, मुंबई ३, दिल्ली ✓
३, उत्तर में कौन सा विशाल पर्वत है?
१, हिमालय ✓ २, विंध्याचल ३, अरुणाचल
४, भारत में सबसे अधिक कौन सी भाषा बोली जाती है?
- हिंदी ✓ २ गुजराती ३, पंजाबी
- रिक्त स्थान भरो :
१, भारत में कई प्रदेश है।
२,भारत की राजधानी दिल्ली है।
३, भारत में लाखों गांव हैं।
४, भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत है।
५, पंजाब के लोग पंजाबी बोलते है।
(इ):सही✓या गलत ×का निशान लगाओ:
१, भारत के दक्षिण में विशाल हिमालय पर्वत है। ×
२, भारत में अनेक धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। ✓
३, भारत में लाखों गांव हैं।✓
४, भारत की राजधानी मुंबई है। ×
- रेखा खींचकर प्रांतों को वहां बोली जाने वाली भाषा से जोड़ो:
- पंजाब---पंजाबी
- गुजरात---गुजराती
- बंगाल-----बंगला
- असम---- असमिया
हिंदी व्याकरण:
- वचन के अनुसार वाक्य शुदध करके लिखो:
१, भारत में करोड़ों किसान खेती करता है।
उत्तर: भारत में करोड़ों किसान खेती करते हैं।
२, यहां अनेक धर्म को मानने वाले लोग रहता है।
उत्तर: यहां अनेक धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं।
३, सभी लोग अपना त्यौहार मनाते हैं।
उत्तर: सभी लोग अपना त्यौहार मनाते हैं।
४, यहां अनेक भाषा बोली जाती है।
उत्तर: यहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं।
- निम्नलिखित शब्दों का अपने वाक्य में प्रयोग करो:
१, नाम: हमारे देश का नाम भारत है।
२, बड़ा: हमारा देश बहुत बड़ा है।
३, दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली है।
४, अधिक: भारत में 100 करोड़ से भी अधिक लोग रहते हैं।
५: लोग: भारत में अनेक धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं।
*दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो:
(सफेद, तीन, नमन, नीला, चक्र, तिरंगा, केसरिया, हरा।)
यह तिरंगा झंडा है। इसमें तीन रंग है। सबसे ऊपर केसरिया रंग है। बीच में सफेद रंग है। सबसे नीचे हरा रंग है। बीच वाली सफेद पट्टी पर एक नीला चक्र है। हम तिरंगे झंडे को नमन करते हैं।
निबंध:
होली:
होली हंसी खुशी का त्योहार है। यह त्यौहार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। स्त्री पुरुष, बच्चे बुजुर्ग और जवान सभी यह त्योहार आनंद पूर्वक मनाते हैं।
होली के साथ एक पुरानी कहानी जुड़ी है। हिरण्यकश्यप एक राक्षस था। उसके प्रहलाद नाम का एक पुत्र था। प्रहलाद भगवान का भक्त था। हिरण्यकश्यप को यह पसंद नहीं था की प्रह्लाद भगवान की भक्ति करें। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को ऐसा वरदान मिला हुआ था कि आग उसे ना जला सके। हिरण्यकश्यप के कहने पर वह प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठ गई। भगवान की कृपा से प्रह्लाद बच गया और होलिका जलकर खाक हो गई। उस दिन की याद में होली का त्योहार मनाया जाता है।
होली के दिन शाम को होली जलाई जाती है। सब लोग होली के दर्शन करने जाते हैं। होली के दूसरे दिन को धुलेटी कहते हैं। उस दिन लोग एक-दूसरे पर गुलाल और रंग डालते हैं। यह रंगों का त्योहार है। रंग जीवन की खुशी और समृद्धि के प्रतीक है।
२, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा”
हर देश का झंडा वहां के नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक होता है। हमारा तिरंगा झंडा भी भारतीय नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक है।
देश का झंडा तिरंगा है। ऊपर केसरिया रंग का बीच में सफेद और नीचे हरा रंग का। सफेद पट्टी पर बीच में एक चक्र है। इस चक्र को अशोक चक्र कहते हैं। झंडे के ऊपर का केसरिया रंग वीरता और बलिदान का संदेश देता है। बीच का सफेद रंग और अशोक चक्र शांति और उन्नति की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। नीचे का हरा रंग विकास करते हुए समृद्धि प्राप्त करने का सूचक है।
हम अपने झंडे का आदर करते हैं। हमें यह प्राणों से भी ज्यादा प्यारा है। इसकी सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
कहानी: १, कुत्ते की मूर्खता
किसी गांव में एक कुत्ता रहता था। 1 दिन उससे कहीं से रोटी का एक टुकड़ा मिला। वह मुंह में रोटी का टुकड़ा दबाकर एक छोटे से पुल पर से जा रहा था। पुल के नीचे पानी था। कुत्ते ने पानी में अपनी परछाई देखी। परछाई देखकर उसे लगा कि पुल के नीचे दूसरा कुत्ता खड़ा है और उसके मुंह में भी रोटी का एक टुकड़ा है।
रोटी का टुकड़ा देखकर उसके मुंह में पानी भर आया। उस कुत्ते से रोटी चुनने के लिए वह भोकने लगा। मुंह खुलते ही रोटी का टुकड़ा नीचे पानी में गिर गया। लालच में आकर मूर्ख कुत्ते ने अपनी रोटी भी गवा दी।
।
सीख: लालच बुरी बला है।